भारत विकास परिषद की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित


अजीत पार्थ न्यूज बस्ती

 समाज को एकत्रित करके उनमें जागृति लाने के उद्देश्य से सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण जैसे महत्वपूर्ण मानविन्दुओं पर 1963 ई० से कार्य कर रही भारत विकास परिषद, की शाखाएं समाजसेवा के साथ-साथ देश सेवा के लिए भी प्रेरित करने की दिशा में कारगर प्रयास कर रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए चरित्र निर्माण शिविर, भारत को जानो प्रतियोगिता, भगवान श्री राम चन्द्र जी के आदर्शों को स्थापित करने हेतु श्री रामलीला महोत्सव में सहयोगी संगठन के रूप में कार्य करना, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति अभियान, दिव्यांग जनों के लिए सहायता कार्यक्रम, गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन के माध्यम से गुरु शिष्य की परंपरा को सुदृढ़ करने का कार्य वशिष्ठ शाखा द्वारा किया जा रहा है जो निश्चित रूप से समाज मे परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। उक्त उद्गार रामकृष्ण भारद्वाज पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती रेंज ने भारत विकास परिषद की वशिष्ठ शाखा के दायित्व ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

इससे पहले मुख्य पुलिस उपमहानिरीक्षक व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का विधिवत श्रीगणेश वन्देमातरम गायन के साथ किया गया। शहर के होटल में आयोजित किए गए इस दायित्व ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय महासचिव, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रान्त अध्य्क्ष आशीष रुंगटा नें एवं मंच संचालन आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव नवीन श्रीवास्तव नें अपने संबोधन में कहा कि देश व समाज सेवा से बढ़कर दूसरा कोई काम नहीं हो सकता है। प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ0 दंपति कुमार सिंह नें शाखा के गठन पर अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता व सभी सदस्यों को बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान शाखा के प्रांतीय संगठन सचिव गोरक्ष प्रांत मधुसूदन पाण्डेय नें सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाया, जिसके बाद प्रांत व क्षेत्र के सचिव व अन्य पदाधिकारियों ने वशिष्ठ शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बैज लगाकर विधिवत सदस्य बनाया। पक्षेत्रीय संयुक्त सचिव प्रमोद राम त्रिपाठी नें परिषद का परिचय करवाया।

वशिष्ठ शाखा के सचिव पंकज त्रिपाठी नें विगत वर्ष में हुए कार्यों से सभी अतिथियों को अवगत कराया और इस वर्ष भी समाज के विभिन्न वर्गों से सहयोग की अपील की। अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता नें कार्यक्रम में पधारे हुए आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि वशिष्ठ शाखा के इस वर्ष की शुरुआत 51 सदस्यों के साथ की गई है।

वशिष्ठ शाखा की नई कार्यकाररिणी में डॉ पीए सिंह, कर्नल केसी मिश्र, कैलाश नाथ दूबे के संरक्षण में कार्य करेगी । इस वर्ष की कार्यकाररिणी में डॉ. डीके गुप्ता को अध्यक्ष, भृगुनाथ त्रिपाठी'पंकज' को सचिव, अनुराग शुक्ल कोषाध्यक्ष, शीला मौर्या महिला संयोजिका, आशीष श्रीवास्तव संगठन सचिव, गौतम चावला सह सचिव, संतोष पाण्डेय उपाध्यक्ष सेवा,  विवेक वर्मा उपाध्यक्ष सम्पर्क, अनिल कुमार पाण्डेय प्रकल्प प्रमुख भारत को जानो प्रतियोगिता,  धर्म शंकर त्रिपाठी को प्रकल्प प्रमुख राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का दायित्व सौंपा गया।



Featured Post

शादी की खुशियां मातम में तब्दील,कीचड़ में दबाया हुआ बालिका का शव हुआ बरामद

अजीत पार्थ न्यूज बनकटी बस्ती जनपद के लालगंज थाना अंतर्गत भुवनी ग्राम में रविवार की सुबह कीचड़ में दबाया हुआ एक बालिका का शव बरामद हुआ। प्राप...